News

अडानी पॉवर की ओर से मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, 33 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

मीरजापुर।
सोमवार, 24 जून को अडानी समूह की इकाई मिर्जापुर थर्मल एनर्जी और अडानी फाउन्डेशन की ओर से रक्त केन्द्र मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर में एक स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन एजीएम अरूण कुमार प्रसाद की अध्यक्षता तथा पुष्पेंद्र सिंह टोंगरिया के निर्देशन में किया गया। एजीएम अरुण कुमार ने प्रथम रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 40 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, परंतु कुछ कमियों के कारण 33 लोग ही रक्तदान कर सके।
रक्त केंद्र के जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी को रक्तदान के फायदे बताए। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश साहू ने भी रक्तदान के बारे में लोगों को प्रेरित किया। अजय चौरसिया रक्तदान रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को कंपनी की ओर से सार्टिफिकेट व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौक़े पर रूपक मोहंती, संदीप पाठक, शिव बचन सिंह, रत्नेश त्रिवेदी, मौजूद रहे। रक्तदान करने वालो में प्रज्ञान दुबे दीपक कुमार नायक, अरुण कुमार प्रसाद, संजय अग्रवाल, पंचदेव पाल, राम डगर शर्मा, रूपेश सिंह, राम अवध यादव, दीपेंद्र सिंह, सुनील कुमार पांडे, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, अमित कुमार वर्मा, अरुण पांडे, ऋषभ पाठक, दीपेश दीपेश बेहरा, अजय बहादुर पाल, सौरभ द्विवेदी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, हाजी साहब मानिकपुरी, गुरुदाश मिश्रा अजय सिंह, रामचंद्र पाल, सरबजीत पाल, अमित कुमार मिश्रा, गणेश कुमार, कमलेश पाल, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, बृजेश सिंह, अरविंद सिंह, नुसूर खान, वीरेंद्र कुमार तथा पुलिस विभाग से बृजेश गुप्ता व प्रीतम शर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!