News

भव्य सजावट के बीच आकर्षक झाकियो के साथ निकलेगी श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा; जगन्नाथ रथयात्रा समिति के पदाधिकारियो संग एसपी ने किया रूट मार्च

मीरजापुर।
बुधवार, 25 जून 25 को नारघाट स्थित उत्सव भवन में श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारीगण ने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए नगर व जनपद वासियो को आमंत्रित किया।
रथ-यात्रा प्रबंध समिति के प्रतिनिधि प्रभारी/संयोजक ने कहाकि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ-यात्रा महोत्सव का आयोजन 27 जून 2025 को किया जाएगा। यह वार्षिक उत्सव भक्त आस्था और संस्कृति विरासत का प्रतीक है, जो हजारों भक्तों को सुबह से ही पुण्य प्राप्ति हेतु आकर्षित करता है।
भाईचारे एवं एकता से समावेशित एक महान धार्मिक अनुष्ठान का पर्व है, ऐसी मान्यता है कि रथ पर विराजमान भगवान के दर्शन मात्र से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, और उनके सभी जीवन के कष्ट दूर होते है।
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए तीन भव्य रथ की भव्य सजावट पारंपरिक तरीकों से किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। नगर के विभिन्न स्थलों पर विशेष पूर्ण-अनुपालन की व्यवस्था
त्रिमोहानी चौराहे पर सायं 4 बजे भव्य आरती होगी। प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए स्वयंसेवकों एवं सुरक्षा कमियों की तैनाती रहेगी।आपातकालीन चिकित्सालय और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी होगी।
साय ही भक्तों के लिए जगह-जगह स्वच्छ पेयजल, प्रसाद, शीतल पेय स्टेशनों की व्यवस्था की गयी है। सजावट और प्रकाश व्यवस्था मंदिर और यात्रा मार्गों पर की गयी है।
संस्था के ट्रस्टी/महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने कहा ” हम इस पवित्र अवसर पर सभी भक्तों का हार्दिक स्वागत करते है, हम सभी से अपील करते है कि वे शांति और सद्भभाव व बनाए रखते हुए इस महापर्व का हिस्सा बने ”
रथ-यात्रा प्रभारी बृजेश गुप्ता ने कहा कि ” रथ-यात्रा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह हमे एकता, भाईचारे, और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है, इस रथ-यात्रा के माध्यम से सहज ही आप सभी पुण्य के भागी बने।
रथ-यात्रा संयोजक राहुल जैन ने रथ-यात्रा के विषय में जानकारी दी कि प्रातः 6 बजे मंदिर ठाकुर राम मंदिर गजिया टोला से निकल कर त्रिमोहानी चौराहे पर दिनभर दर्शन-पूजन हेतु विश्राम करेगी, तत्पश्चात सायं 4 बजे त्रिमोहानी चौराहा पर भगवान श्री की महा-आरती के पश्चात रथ-यात्रा नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगा। संरक्षक गौरव ऊमर ने बताया कि यात्रा-मार्ग- रथ-यात्रा चौराहा से बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा (विशेष आरती एवं पूजन स्थल) के पश्चात वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, पानदरीवा, दक्षिण फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम, नारघाट होते हुए पुनः श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर, गजिया टोला, नारघाट प्रांगण पहुँचेगी, जहाँ भव्य आरती पूजन के साथ रथ-यात्रा सम्पन्न होगी।
श्री उमर ने सभी का आवाहन करते हुए जन-जन को इस धार्मिक यात्रा से जुडने की अपील की व इस भव्य एवं दिव्य आयोजन को व्यापक कवरेज प्रदान कर प्रत्येक स्तर पर सभी को भगवान श्री जगन्नाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की, एवं कहा की इस वर्ष यह रथ-यात्रा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न होगा और भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहेगी।
इस दौरान ट्रस्ट के महामंत्री राकेश गुप्ता, संरक्षक मनोज दमकल, संरक्षक रविशंकर साहू, राजेश माहेश्वरी, गौरव उमर, सह संयोजक रूप नारायण अग्रहरि, मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि गोपाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

जगन्नाथ रथयात्रा समिति के पदाधिकारियो संग एसपी ने किया रूट मार्च
मीरजापुर। जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने 27 जून को मीरजापुर नगर मे निकलने जा रही श्री जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनजर समिति के पदाधिकारीगण एवं पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान रथयात्रा मार्ग बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा (विशेष आरती एवं पूजन स्थल) के पश्चात वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, पानदरीवा, दक्षिण फाटक आदि का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था का जायजा लिया और मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर समिति के संरक्षक गौरव ऊमर, रथयात्रा प्रभारी बृजेश गुप्ता, रथयात्रा संयोजक राहुल जैन आदि पदाधिकारीगण साथ मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!