अहरौरा, मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के एस एच 5 स्थित थाना क्षेत्र के चितविश्राम तिराहे के पास अज्ञात हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार युवक दवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत हो गई।
मंगलवार की रात्रि करीब आठ बजे मगरहा थाना चुनार निवासी आयुष सिंह पुत्र स्वर्गीय अशोक सिंह (32) वर्ष राइडर बाइक से दवा के सिलसिले में सोनभद्र गए हुए थे। वापस लौटते समय चितविश्राम तिराहे के पास बालू से लदी हाईवा ने टक्कर मार दिया और आयुष सड़क पर गिरकर हाईवा के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा, जहां पर चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मिर्जापुर भेजकर पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक सीखड़ ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह के भतीजा हैं।
इनसेट मे…
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
अहरौरा, मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के खास डीह के स्थित प्रभा गैस एजेन्सी के समीप एस यू वी कार की चपेट मे आने से बाइक सवार युवक नितेश पुत्र सियाराम (18) वर्ष, निवासी भगवानपुर बेलखरा अहरौरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले आई, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक एस आर वी एस स्कूल कन्हईपुर में बहन को छोड़कर घर जा रहा था तभी सड़क क्रॉस करते समय तेज गति से आ रही है कार ने टक्कर मार दिया और युवक घायल हो गया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को थाने ले आई।
इनसेट मे…
पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई बाईक, बच्चे सहित पति-पत्नी घायल
अहरौरा, मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के एस एच 5 पर स्थित चित्तविश्राम के समीप गाय को बचाने में बाइक हुई अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर तीन लोग घायल हो गए। बुधवार को अहरौरा निवासी संतोष प्रजापति पुत्र स्वर्गीय मिठाई लाल (38), गीता पत्नी संतोष (35), अपने बच्चे किशन के साथ अहरौरा से वाराणसी जा रहे थे कि जैसे ही चित्तविश्राम के पास पहुंचे तभी सामने गाय आ गई और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगो ने सभी को घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक मनोज सिंह ने स्थिति गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। समाचार लिखें जाने तक बच्चे की हालत नाजुक बनी थी।



