मीरजापुर।
विकास खंड राजगढ़ के खुटहा कलस्टर में नारी शक्ति सीएलएफ के वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आम सभा में सीएलएफ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष भाग्यमनी, सचिव सुनीता, कोषाध्यक्ष शबाना बेगम, उपाध्यक्ष सविता एवं उपसचिव अंजलि को चुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने कहा केन्द्र प्रदेश की सरकार नारो सशक्तिकरण के लिए नित नये प्रयास कर रही है, जिससे नारीशक्ति प्रगति पथ पर अग्रसर हो रही है। मिशन शक्ति और वन स्टाप सेन्टर जैसी योजनाएं मातृशक्तियो के लिए हर स्तर पर वरदान साबित हो रही है।
इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक सुरेंद्र सोनी द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में समूह की समस्त महिलाओं को विस्तार से बताया गया। संकुल स्तरीय संघ द्वारा अपने वित्तीय वर्ष की कार्य योजना तैयार की गई और पिछले वर्ष किए गए कार्यों का अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक राजगढ़ के एडीओ आईएसबी, खंड मिशन प्रबंधक रोहित एवं विपिन, ग्राम प्रधान जमुहार एवं समस्त समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।



