News

क्रेशर प्लांट पर टीबी उन्मूलन अभियान के तहत चल रहे टीबी स्क्रीनिंग

अहरौरा, मिर्जापुर। शासन के टीबी उन्मूलन अभियान के तहत चल रहे टीबी स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को आनंदीपुर में स्थित क्रसर प्लांट पर कार्यरत श्रमिकों को टीबी के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम के तहत क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा लोगों को टीबी के संपूर्ण लक्षणों से परिचित कराते हुए वर्तमान में उपलब्ध सभी सरकारी सुविधाओं को बताया।
यादव ने कहा कि कहा आप सभी के घर परिवार या परिचित में किसी को भी ऐसे लक्षण मिलते हैं तो तत्काल उनका नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच इलाज कराए।उन्होंने बताया कि सभी सुविधाएं सरकारी स्तर से नि: शुल्क हैं, साथ साथ जांचोपरांत रोगी को दवा के साथ एक हजार रुपया भी हर महीने दिया जा रहा है जो पूरे इलाज अवधि तक दिया जाएगा। सभी श्रमिकों को सुझाव दिया कि रोग मिलने पर पिड़ित हमेशा ध्यान रखे कि बोलते छिंकते समय मुंह पर रुमाल या गमछा या मास्क का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही दवा का सेवन नियमित रूप से करें ।जिससे इस समस्या से जल्द से जल्द निजात पाकर पुनः अपने जिम्मेदारीयों का निर्वहन पूर्व की भांति निभाने में सक्षम पा सके।इस दौरान जमालपुर एसटीएलएस अखिलेश कुमार यादव, अरविंद मौर्या, विनोद मौर्या सहित अन्य रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!