विधायक ने बीईओ कार्यालय के जीर्णोद्धार उपरान्त मुख्य भवन का किया शुभारंभ
फोटोसहित
मीरजापुर।
विकास खण्ड पहाड़ी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य भवन का जिर्णोद्धार उपरांत फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक द्वारा बेसिक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर विभागीय जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात परिसर में वृक्षारोपण कार्य भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस तथा संचालन शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, प्रिया सिंह, विवेक त्रिपाठी, वैशाली आनंद श्रीवास्तव, भावना देवी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और शिक्षक उपस्थित रहे।
रोगोपचार में संगीत राग साधना के महत्व पर विचार गोष्ठी
मीरजापुर।
नगर के रतनगंज स्थित जे पी आईएम संस्थान परिसर में रोग उपचार में संगीत राग साधना के महत्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राचीन काल से रोगों के उपचार में संगीत राग साधना का उपयोग किया जाता रहा है। संगीत से विभिन्न प्रकार के असाध्य रोगों का उपचार संभव है। संगीत को रोग उपचार हेतु विधिक महत्व देने के लिए समाजसेवियों को आगे आने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में परिश्रम करने की भी आवश्यकता है ताकि इसके महत्व के बारे में को जन-जन को बताया जा सके और उपचार की प्रक्रिया में संगीत राग साधना को शामिल किया जा सके। यद्यपि कुछ स्थलों पर इस तरह के रोग उपचार केंद्र खोले जा चुके हैं फिर भी इस पर काम करने की बहुत आवश्यकता है। श्री श्रीवास्तव ने समाज के लोगों से अपील किया कि वह इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करें। गोष्ठी में कृतार्थ बंसल, संजय अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार को रखा।



