पौधरोपण के दस वर्ष पूर्ण करने के साथ ही ग्रीन गुरु ने स्थापित की पौधशाला
फोटोसहित
मीरजापुर।
01जुलाई 2025 को 3654 वें दिन लगातार पौधरोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु ने 1 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौधरोपण के 3654 वें दिन के क्रम में अनवरत पौध रोपण के दस वर्ष पूर्ण करने एवं वन महोत्सव के पहले दिन के अवसर पर शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा के परिसर में बारहमासी आम व महोगनी के पौध का रोपण विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गुप्तेश सिंह, अनुज कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप सोनकर, अनिल कुमार जैसल, आदर्श कक्षा-8, आदिल कक्षा-7, सुधा कक्षा-6 व ज्योति कक्षा 8 के साथ किया।
साथ ही लगातार प्रतिदिन पौध रोपण के दस वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर मड़िहान में अभी हॉल में लिए हुए जमीन पर ग्रीन गुरु ने बारहमासी सहजन व महोगनी के पौध का रोपण कर ग्रीन गुरु पौधशाला की स्थापना की। इस पौधशाला में सरकारी दर से 10 प्रतिशत कम पर विद्यार्थियों, किसानों व पर्यावरण प्रेमियों को पौध मिलेगा। पौध रोपण के समय गुप्तेश सिंह, अनुज कुमार व राजेश कुमार साथ मे थे।



