चौपाल लगाकर गांव की समस्याओ का गांव मे ही समाधान करे अधिकारी: ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र सिंह
फोटोसहित
मीरजापुर।
सरकार के मंशास्वरूप शुक्रवार, 04 जुलाई 2025 को राजगढ ब्लाक के बभनी ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर गांव वासियो की समस्या का गांव में ही समाधान का आयोजन ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं के बारे में वृहद रूप से बताया गया एवं जन जन तक पहुचाये जाने हेतु अनुरोध किया गया।
ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ द्वारा सरकार की योजनाओं यथा वृद्धा विधवा दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुषमान कार्ड, सामूहिक विवाह, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओ की जानकारी दी गई। कहा गया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने हेतु संबंधित अधिकारी पूरी तन्मयता और तत्परता बरते। उन्होंने गाव की समस्या गांव में ही निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान आनंद सिंह, ग्राम पंचायत सचिव रजनीश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि जैनेन्द्र कुमार रॉव, एडीओ आईएसबी राकेश कुमार यादव, एडीओ समाज कल्याण एवम अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।



