Uncategorized

*पड़री में ‘विनर्स माइंडसेट डिजिटल लाइब्रेरी’ का शुभारंभ*

*डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगी नई गति, युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का प्लेटफॉर्म*

*पड़री, मिर्जापुर।*
विकास खंड पहाड़ी की छियालीस ग्राम सभाओं के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को ‘विनर्स माइंडसेट डिजिटल लाइब्रेरी’ का शुभारंभ किया गया। यह लाइब्रेरी पड़री बाजार स्थित दाढ़ीराम रोड पर, इंडियन बैंक के समीप स्थापित की गई है।
इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन पड़री थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पड़री बाजार ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां डिजिटल शिक्षण संस्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह लाइब्रेरी निश्चित रूप से क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बनेगी। यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को ग्रामीण क्षेत्र में मजबूती देगी।”
डिजिटल सुविधा से लैस इस लाइब्रेरी में कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, ऑनलाइन कोर्स, डिजिटल बुक्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी कंटेंट और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर मौजूद
मौजूद लोगों में,प्रिंस सिंह करणी सेना जिला उपाध्यक्ष,बृजेश मिश्रा,मनीष सिंह,लक्ष्मन सिंह,अभय यादव,विशाल त्रिपाठी,रजनीश पाठक, अभिषेक पाठक,सुशील यादव, सहित कई समाजसेवी, शिक्षकगण और स्थानीय युवा उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!