News

सरदार पटेल हास्पिटल मे नवजात शिशु के मा के नाम उपलब्ध कराया एक पौध

मीरजापुर।
वन एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा नागरिको को अपने-अपने मां के नाम एक-एक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ पौध लगाने के लिए जो संकल्प लिया गया है। इस क्रम में सोमवार, 7 जुलाई 2025 को भारत रत्न सरदार पटेल हॉस्पिटल देवरी कला मड़िहान में वन विभाग के रेंजर एवं हास्पिटल के प्रबंध निदेशक/जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल द्वारा अस्पताल में नवजात शिशु के माता जी को नवजात शिशु के मां के नाम अमरूद का पौध मुहैया कराया गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डा जगदीश सिंह पटेल ने कहाकि महत्वाकांक्षी संकल्प “एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का का सार एक प्रतीकात्मक इशारा है – अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य एक दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है- जीवन को पोषित करने और ग्रह के स्वास्थ्य में योगदान देने में माताओं की भूमिका का सम्मान करना। पेड़ जीवन को बनाए रखते हैं, और एक माँ की तरह, वे अगली पीढ़ी के लिए पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से, प्रतिभागी न केवल अपनी माँ के सम्मान में एक स्थायी स्मृति बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की तत्काल आवश्यकता को भी संबोधित करते हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!