News

वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह नहीं रहे; पत्रकार जगत मे शोक की लहर

मीरजापुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष पत्रकार गौरी शंकर सिंह निवासी अदलहाट का हृदयगति रुकने से निधन हो गया।  उनका अंतिम संस्कार 8 जुलाई को प्रातः 9 बजे नारायनपुर स्थित (रैपुरिया) घाट पर किया जाएगा।
गौरीशंकर सिंह के निधन से पत्रकार जगत एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओ मे शोक की लहर दौड गयी है। लोग घर पहुचकर एवं शोषल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे है। विन्ध्य मीडिया वेनचर्स (www.vindhynews.com) की ओर से भी शोक व्यक्त किया गया है।
उनके निधन पर ग्रापए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह, कैलाशपति त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, सुभाष चंद्र ओझा, ग्रापए जिलाध्यक्ष अजय ओझा, उपजा जिलाध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरि, विमलेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, दिनेश उपाध्याय, सत्यम कुमार, अशोक विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार सिंह ‘पप्पी’ त्रिलोकी नाथ पांडेय, अरविन्द त्रिपाठी, राजीव ओझा, संजय सिंह, रामरक्षा यादव, शिवशंकर सिंह, जयशंकर यादव, राकेश सिंह, शिवनाथ मोदनवाल सहित कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मडिहान विधायक रमाशंकर पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डा जगदीश सिंह पटेल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!