News

हल्की मुठभेड के बाद एक कुन्तल गाजा समेत स्कार्पियो सवार आजमगढ निवासी दो तस्कर गिरफ्तार
0 उडीसा से गाजा लेकर आजमगढ जा रहे थे तस्कर
फोटोसहित
मीरजापुर।
थाना अहरौरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने हल्की मुठभेड के बाद दो गाजा तस्कर बदमाशो को गिरप्तार करने मे सफलता हासिल की है। जरिए मुखबिर सूचना मिली कि स्कार्पियों सवार 02 बदमाश उड़िसा से गांजा लेकर आ रहे है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व अहरौरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा स्टेट हाइवे-तपोवन मार्ग जालान के पास मोड़ पर सघन चेकिंग मे जुट गयी कि इसी दौरान पुलिस को देख कर स्कार्पियों सवार दोनों बदमाश वाहन को तपोवन मार्ग जालान की तरफ भागने लगे और आगे चलकर बाये तरफ जंगल की ओर राखड़ के ढेर में उनकी स्कार्पियों फस गयी। स्कार्पियों सवार दोनों बदमाशों द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागा गया। पुलिस टीमों द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश अर्पित मौर्या पुत्र बाबूराम मौर्या निवासी मुतल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ व रविप्रकाश पुत्र रोशनलाल निवासी मोलानीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को इलाज हेतु सीएचसी अहरौरा भिजवाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। अभियुक्तों के पास अवैध तमंचा, खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस तथा वाहन स्कार्पियों से करीब-01 कुंतल अवैध गांजा भी बरामद हुआ है। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!