News

वेदव्यास के अवतरण दिवस पर श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर मे की विशेष पूजा-अर्चना
फोटोसहित
मीरजापुर। गुरूवार, 10 जुलाई 2025 को श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विष्णु सहस्त्रनाम जप- यज्ञ के साथ ब्रह्म ऋषि वेदव्यास जी के अवतरण दिवस का भी विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तों के साथ ट्रस्ट बोर्ड के ट्रस्टी अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल, ट्रस्टी बद्री विशाल एडवोकेट, ट्रस्टी राकेश कुमार गुप्ता, ट्रस्टी राकेश चंद्र श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, राज माहेश्वरी, पवन उमर, राहुल चंद जैन, विपिन चड्ढा, शिवनाथ यादव, राकेश यादव एवं अन्य महिलाओं एवं पुरुषों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पंडित राम जी दवे, पंडित वेदांश दवे, पंडित सुरेश शास्त्री सहित विधि विधान से पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!