प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) सुजीत पटेल अद एस से 6 साल के लिए निष्कासित
मीरजापुर। गुरूवार, 10 जुलाई 2025 को अपना दल एस के निवर्तमान
प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) सुजीत पटेल को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। पार्टी कार्यालय में प्राप्त सूचना के आधार पर ज़मीन कब्जे के गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में उन पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि अवैध जमीन कब्जा करने पार्टी के अपने पद का दुरुपयोग करने व स्वजातीय बंधुओ के साथ मारपीट व अन्य गलत गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
यह जानकारी अपना दल एस के जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी है।



