मीरजापुर। परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में बुधवार को समाजवादी शिक्षक सभा
के जिलाध्यक्ष डॉ0 रतन सिंह पटेल ने विद्यालय विलय के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय को मांग पत्र सौपा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विद्यालयों का विलय किया जाना बेहद गम्भीर प्रकरण है। यह शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। इससे लाखों छात्र-छात्राओं का नामांकन उपस्थिति और शिक्षण प्रभावित होगा। सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ0 रतन सिंह पटेल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में पहले से ही विद्यालयों की कमी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षकों के सेवाओं पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। कहाकि सरकार विद्यालय विलय के निर्णय को तत्काल वापस लें। विद्यालयों में संसाधन बढ़ाएं जाएं, शिक्षकों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया जाए जिससे नामांकन में वृद्धि हो।
प्रर्दशन करने वालो में मेवालाल प्रजापति, सत्यप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, राममिलन यादव, विजय मौर्या, लक्ष्मीरमण पाठक, लालजी पटेल, कैलाश यादव, विजय सिंह पटेल, दिलीप विश्वकर्मा, अभय यादव, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।



