मीरजापुर।
विकास खंड पहाड़ी स्थित कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा में स्कूल चलो अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनकी वंदना की गई। तत्पश्चात स्कूल चलो अभियान अंतर्गत रैली की तैयारी हेतु विचार विमर्श किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के विजय कुमार श्रीवास्तव, गोपाल केशरी, डॉ संजय सिंह, संतोष गुप्ता, साधना पांडे, पूजा, अर्चना गुप्ता, संगीता पांडे, अमरावती सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।



