News

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल; अनियंत्रित कार पलटी, सवार बाल बाल बचे

अहरौरा, मिर्जापुर।

अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित खप्पर बाबा मोड़ के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते है कि कुदारन थाना अहरौरा निवासी सतीश मौर्य पुत्र नंदलाल मोर्य (31) वर्ष, सोनभद्र से अहरौरा घर जा रहा था और अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पीआरबी को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दो राहगीर युवको ने बताया कि खप्पर बाबा मोड़ के पास एक कार पलटी हुई थी, जिसमें कार में सवार लोग आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकल कर अन्य साधनों से निकल गए। राहगीरों ने बताया कि बाइक और कार की टक्कर में यह हादसा हुआ है सूचना मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंच कर घायल को निजी साधन से वाराणसी लेकर गए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!