0 कांवड़ियों से वार्ता कर बेहतर सुविधाओं व सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया
0 श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता से कार्यवाही हेतु दिए निर्देश
0 कांवड़ मेला/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों में सुगम यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश
मीरजापुर।
आज दिनांक 12.07.2025 को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “बालकृष्ण त्रिपाठी” व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षत्र, मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा श्रावण मास/कावड़ यात्रा को निर्विघ्न/सकुशल सम्पन्न कराये जाने के हेतु जनपद मीरजापुर व सोनभद्र से लगे घुड़करी बार्डर मुख्य कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट, वाहन पार्किंग, बैरिकेटिंग व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर लगाये जा रहे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड आदि का निरीक्षण किया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो यात्रा के दौरान यातायात संचालन, रूट व्यवस्था बिलकुल चुस्त दुरुस्त रखी जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार का कठिनाई न हो। उच्चाधिकारियों की गाइडलाईन का पूर्णतः पालन कराया जाए । प्रचलित श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों/पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
कांवड़ यात्रा को शांति, सुरक्षा और समर्पण के साथ सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को सहयोग देना हमारा कर्तव्य है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



