0 भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ व नगर चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे
अहरौरा, मीरजापुर। सावन के दूसरे रविवार को माता भंडारी देवी के दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता के दरपर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालुओं की भीड़ पहाड़ी पर से लेकर नीचे सीढ़ी तक रहा। हाथ में नारियल, चुनरी, सिंदूर, माला फूल समेत माता के श्रृंगार सामग्री लेकर महिला श्रद्धालु लाइन में खड़ी रही। और अपनी बारी-बारी आने पर माता रानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लेकर खुद को कृतार्थ किया। मां भंडारी अपने मायके से ससुराल भंडारी देवी मंदिर में विराजमान होने पर भक्तों की भीड़ कुछ ज्यादा हो जाती हैं। श्रृद्धालु अपनी मन्नत के अनुसार कुछ महिला भक्तों ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी करवाती हैं यही नहीं कढ़ाई चढ़ाकर हलवा पूड़ी को भोग भी मां भंडारी को लगवाती है। इस मेला में श्रृद्धालू खूब खरीदारी करते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ व नगर चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। मंदिर पुजारी ने बताया कि सावन में मंगलवार और रविवार को भक्तों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है, भक्तों की मानना है कि सावन में मां के दर्शन से उनकी मनोकामनाएं
पूरी होती है। इस सावन मेला में दूर दराज से भक्त मां भंडारी के दर्शन करने के लिए आते हैं।
रसमय संकिर्तन का भब्य आयोजन
0 वृन्दावन में धूम मचावे, बरसाने की छोरी- पर झूम उठे श्रोतागण
0 सबकी संकट दूर करेंगे, बजाओ राधाकृष्ण की ताली
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। सुरभि शोध संस्थान रामबाग चुनार में रसमय संकिर्तन का आयोजन। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को गौ पूजन कर किया गया तत्पश्चात प्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा व आरुषि गंभीर द्वारा एक से बढ़कर एक कृष्ण भजन की प्रस्तुति की गई। ‘तुम न संभालोगे तो कौन संभालेगा ओ बासुरी वाले, सावन की सबको बधाई, की राधा रानी झूलन को आई — वृन्दावन मे धूम मचावे, बरसाने की छोरी , सबके संकट दूर करेगें, बजाओ राधाकृष्ण नाम की ताली सुना कर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया आयोजन के दौरान पूरा परिसर राधाकृष्ण मय हो गया। इस दौरान सुरभि शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान,कृष्ण कुमार खेमका, श्रवण करवा, नर नारायण जालान, आकाश मोदी, प्यारे कृष्ण अग्रवाल पवन अग्रवाल, बृज गोपाल अग्रवाल, राजकुमार केजरीवाल, सोम जी भाई पटेल, दीपक केजरीवाल, अमित चतुर्वेदी व बनवासी छात्रा वास के छात्र-छात्राए सहित बडी़ संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।



