मीरजापुर।
शनिवार को इनर ह्विल क्लब समन्वय की ओर से गर्ल्स इंटर कॉलेज मिर्जापुर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा इसके लक्षण, बचाव, जांच व उपचार की जानकारी देना था।
मुख्य वक्ता रहीं जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति जैन ने छात्राओं को बहुत ही सरल और सहज भाषा में बताया कि सर्वाइकल कैंसर समय पर पहचाना जाए, तो पूरी तरह से ठीक हो सकता है। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन, मासिक धर्म में स्वच्छता, नियमित चेकअप और हेल्दी लाइफस्टाइल के महत्व पर विस्तार से बात की।
छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया और खुलकर सवाल पूछे। कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि बच्चियों को आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बना गया।
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुप्रीत कौर ने कहाकि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर क्लब हमेशा जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम भी उसी दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास रहा। इस कार्यक्रम में हमारे डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती टिनी टंडन एवं श्रीमती हरमीत कौर और श्रीमती अमृता गुप्ता, श्रीमती सारिका अग्रवाल, श्रीमती अंजू साध, श्रीमती संजना अग्रवाल, श्रीमती रजनी गुप्ता एवं श्रीमती राखी अग्रवाल की और अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण उपस्थिति और उनका सक्रिय सहयोग रहा।



