News

लायंस क्लब मिर्ज़ापुर का 52वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

मीरजापुर।
लायंस क्लब मिर्ज़ापुर का 52वां अधिष्ठापन समारोह शनिवार, 02 अगस्त 2025 को लायंस स्कूल के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नए सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष लायन जया पाण्डेय, सचिव लायन उमा शंकर पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष लायन मीनू मिश्रा सहित कार्यकारिणी टीम का अधिष्ठापन, अधिष्ठापन अधिकारी लायन सीए सौरभ कान्त द्वारा सम्पन्न कराया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष एम जे एफ लायन अर्पण धर दुबे थे, जो दोनों उप मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी एवं लायन उमेश कक्कड़ जी एवम पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष लायन जया पाण्डेय ने अपने उदबोधन में सेवा और मानवता को क्लब का मूल उद्देश्य बताते हुए इसे पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर लायन मदन अग्रवाल, लायन राजेश अग्रवाल, लायन वैष्णव दास उपाध्याय, लायन राजेश मिश्रा, लायन संगीता अग्रवाल, लायन माया मिश्र, लायन सोमेश्वर मिश्रा, लायन शशांक चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन लायन सुगंधा बंसल एवं लायन भावना अग्रवाल द्वारा अत्यंत आकर्षक ढंग से किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!