News

5 से 7 अगस्त तक 12 वी तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद, शिक्षक करेंगे वर्क फ्रॉम होम

मीरजापुर।

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र/मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त करने और सोमवार, 04 अगस्त 2025 को भारी वर्षा व विभिन्न गाँवों में अत्यधिक जल जमाव के दृष्टिगत  05 अगस्त 2025 से 07 अगस्त 2025 तक सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आई०सी०एस०ई०, सी०बी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के कक्षा नर्सरी से 12 तक के समस्त विद्यालय बन्द रहेगें। यह आदेश जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सोमवरशि को देर शाम जारी किये। उन्होने कहा है कि शिक्षक वर्क फ्रॉम होम के अन्तर्गत डी०बी०टी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेगें। साथ ही जिन विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकी व रैन बसेरा बनाया गया है।  उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी इस हेतु अपना पूर्ण सहयोग भी प्रदान करेगें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!