बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय कार्ड धारको को किया गया खाद्यान का वितरण
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बाढ़ प्रभावित ग्राम सभाओं के राशन की दुकानों से शत प्रतिशत पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय कार्ड धारको को तत्काल खाद्यान (गेहूं व चावल) वितरण करने के निर्देश के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल के द्वारा बाढ़ प्रभावित विकास खण्ड छानबे के ग्राम सुपन्था राशन का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम कठिनई में 113 कार्ड धारको को राशन का वितरण कराया गया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र ग्राम उमरिया, बबुरा, ग्राम धनौता विकास खण्ड सीखड़ सहित अन्य ग्राम पंचायतों में राशन का वितरण किया गया।
इसी प्रकार विधायक नगर रत्नाकर मिश्र द्वारा भी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए एस0के0 डिग्री कालेज श्रीपट्ट में स्थित बाढ़ राहत केन्द्र पर पहुंचकर राहत किट का वितरण प्रभावित पात्र व्यक्तियों को किया गया। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह ने नरायनपुर विकास खण्ड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र ग्राम बगही में पात्र प्रभावितो को भोजन/लंच पैकेट का वितरण किया गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा पशुपालन विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम बल्लीपरवा, देवपरवा व रामपुर में बाढ़ से प्रभावित 78 पशु पालको के 238 पशुओं का टीकाकरण किया गया तथा दवा आदि का वितरण किया गया। इस अवसर विधायक चुनार के प्रतिनिधि आलोक सिंह उपस्थित रहें।



