नवागत लेखाधिकारी का स्वागत कर महासंघ पदाधिकारियो ने रखी शिक्षको की समस्या
0 चयन-प्रोन्नत वेतनमान लगाने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण मे आए 162 शिक्षको के वेतन निर्गत करने एवं पुरानी पेंशन के लिए जमा विकल्प पत्रों पर कार्यवाही की रखी मांग
फोटोसहित
मीरजापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई मीरजापुर के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी एवं महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल के नेतृत्व मे शिक्षको का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार, 6 अगस्त को नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) यादव सुनील कुमार भारत से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने उनके समक्ष शिक्षको की विभिन्न समस्याओ को रखा। प्रमुख रूप से चयन वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान लगाए जाने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण मे जिले मे आए 162 शिक्षको का वेतन निर्गत करने एवं पुरानी पेंशन के लिए जो विकल्प पत्र जमा हुए हैं, उन पर कार्यवाही के लिए वार्ता हुआ। तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम पत्रक सौंपकर उपरोक्त समस्याओ/मांगो के निस्तारण की अपेक्षा की गयी।
पत्रक मे कहा है कि जनपद मिर्जापुर में ढेर सारे शिक्षक अपनी 10 वर्ष की निर्वाध सेवा पूर्ण बनने के बाद चयन वेतनमान प्राप्त करने के पात्र है परतु अभी तक जनपद के किसी भी शिक्षक को चयन वेतनमान नहीं दिया जा सका है। चयन वेतनमान देने के संबंध में ऑनलाइन कार्यवाही करने का प्रावधान किया गया है: परतु जनपद मिर्जापुर में अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही प्रारभ नहीं की गई है। जबकि कुछ अन्य जनपदों में शिक्षकों को ऑफलाइन चयन वेतनमान प्रदान कर दिया गया है। ऐसे मे जनपद के पात्र शिक्षकों को यथाशीघ्र चयन वेतनमान प्रदान किया जाना आवश्यक है। साथ ही 162 शिक्षक जो अंतरजनपदीय स्थानांतरण मे आए है उनका वेतन न लग पाने से उन्हे दिक्कत हो रही है। वेतन अतिशीघ्र लगाया जाना भी आवश्यक है। इसके अलावा पुरानी पेंशन के लिए पूर्व मे जिन शिक्षको ने विकल्प पत्र जमा किया है, उस पर भी कार्यवाही नही हो सकी है। उस पर भी यथाशीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभानु सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, राकेश मौर्या, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, कमलेश गिरी, प्रदीप तिवारी, सुनील सिंह, राजेश मौर्या, मुकेश, जितेंद्र सिंह, सुरेन्द्र राय,राम प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।



