News

सपाजनो ने लक्ष्मण पाल के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाकर 6 अगस्त की दोपहर 12 बजे अहरौरा थाना क्षेत्र के शिउर गांव में भेजा गया। बता दे कि हाल ही मे लक्ष्मण पाल पुत्र खरपत्तू पाल को बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर उसकी 80 बकरियां लूट ले गये थे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया और घटना की जानकारी ले कर अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शैलेश पटेल विधानसभा अध्यक्ष मड़िहान, रविप्रकाश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद अहरौरा, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, राजहंस बहेलिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विजय यादव ब्लाक अध्यक्ष आंशिक जमालपुर, रणजीत यादव, मुरारी यादव पूर्व सभासद, के पी यादव प्रधान, डॉ मो इस्लाम महासचिव अहरौरा, हाफिज रौशन, किस्मत कुशवाहा, रजायत खान, संदीप मौर्या, सफीक अहमद,मोहन यादव, परवेज आलम, अंबिका यादव, राजू यादव,अलीम अली, मो अजीम आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!