News

बलराम जयंती पर किसान दिवस सभी ग्राम समितियो में मनाएं, पदाधिकारियों के घर हो पूजन: रामचेला
फोटोसहित
मीरजापुर।
भारतीय किसान संघ सोनभद्र की मासिक बैठक मंगलवार, 5 अगस्त को संपन्न हुई। बैठक में काशी प्रांत के संगठन मंत्री राम चेला ने ध्वज लगाकर एवं दीप प्रज्जलित कर बैठक प्रारंभ किया।
प्रांत संगठन मंत्री रामचेला ने कहाकि अखिल भारतीय प्रबंध समिति की बैठक नागपुर के रेसिम बाग में 26, 27 जुलाई को सम्पन्न हुई। बैठक में जो दो प्रस्ताव पारित किए गए थे। पहला भूमि अधिग्रहण कानून किसान हितैषी बने और दूसरा सभी को स्वास्थ्यवर्धक पोषण युक्त और जहरमुक्त खाद्यान्न प्राप्त हो, ये दो प्रस्ताव पारित हुए, प्रस्ताव का वाचन किया गया। इसके बाद जिन विकास खंडों का अभी तक प्रशिक्षण नहीं हुआ है, उनकी तिथि निश्चित करने के लिए ब्लॉक की बैठक बुलाकर तय किया जाय तथा साथ ही सभी ब्लॉकों की बैठक की तिथि तय की गई, जो पदाधिकारी प्रशिक्षण नहीं ले सके हैं, उन्हें चिन्हित कर आगामी विकासखंड के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल करना एवं ग्राम समितियो की सूची तैयार कर ग्राम समिति में बैठक करना है। साथ ही साथ आने वाले बलराम जयंती, जिसे किसान दिवस भी कहा जाता है। सभी ग्राम समितियो में मनाई जाय। सभी पदाधिकारियों के घर पूजन का कार्यक्रम संपन्न हो। इसके लिए रणनीति बनाई गई। तीन विकास खंड के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे। आगामी समस्या किसानों के लिए डीएपी और यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में न मिलने के संबंध में भी चर्चाएं हुई इसके समाधान के लिए ए आर के कार्यालय पहुंच कर समस्या के समाधान के लिए वार्ता हुई और ए डी सी यो ने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में सभी समितियो पर खाद पहुंचा दी जाएगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!