News

10 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मानेंगे भाजपाजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
बुधवार, 06 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार कक्ष में हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपने तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक का विश्लेषण करते हुए कहाकि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति पार्टी के कार्यकर्ता आम – जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व, सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियोंकी एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ पूर्णतः सफल रहा। यह मोदी जी के नेतृत्व में नया, समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है। सभी को इस पर गर्व है पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति के कार्यक्रम ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की सफलता के बाद मनाया गया। हम सबको स्मरण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है गरीब हो अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहरा कर गर्व का अनुभव करता है। जब कॉलोनी और सोसाइटी के घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते – देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है । यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है । तिरंगे को लेकर यह उल्लास, यह उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है । आगे उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी मंडलों में 10 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया जायेगा एवं मौन जुलूस भी निकाला जायेगा । आगे तिरंगा यात्रा को लेकर अनेकानेक बातें बताये । कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह रहे ।
प्रमुख रूप विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, एम0एल0सी0 श्याम नारायण सिंह, अध्यक्ष डीसीबी डा जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, श्रीमती चिन्तामणि मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप सिंह, कार्यक्रम जिला सह संयोजक पंकज सिंह चन्देल, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सिद्धार्थ मिश्र मोंटी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह के साथ – साथ मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मंडल के कार्यक्रम संयोजक, सोशल मीडिया जिला संयोजक आनन्द मैनी उपस्थित रहे ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!