राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बुनकरो को किया सम्मानित
मीरजापुर।
11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर गुरूवार को विक्रम कारपेट नटवा तिराहा पर बुनकरों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक बुनकरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, केनरा बैंक के मैनेजर व विक्रम कारपेट के स्वामी राकेश जैन उपस्थित रहे। संयुक्त आयुक उदयोग द्वारा द्वारा बुनकरों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया कि उनके द्वारा जो सामान बनाए जाते हैं। उसी के द्वारा देश-विदेश में घर सजाए जाते हैं। यहां तक की नई संसद भवन में जो कारपेट लगा है, वह भी मिर्जापुर का ही कारपेट लगा है। उनकी मेहनत के बिना इतनी सुंदर कारपेट बनना संभव नहीं है। अधिष्ठाता राकेश जैन द्वारा हथकरघा दिवस क्यों मनाया जाता है, कब से मनाया जाता है? इसके बारे में बताया गया। मैनेजर श्री पांडे द्वारा बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही ऑडियो की ट्रेनिंग योजना लोन की योजना व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बुनकरों को भी सम्मानित किया गया। काफी संख्या में बुनकर कार्यक्रम में भाग लिये।



