News

बाढ पीडित टीबी मरीजो को भेट की पोषण पोटली व जरूरी सामान
मीरजापुर।
क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा बाढ़ पीड़ित टीबी मरीजों के हित में की गई मानवीय पहल के पश्चात कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सहयोग से जनपद के बाढ़ प्रभावित मझवां एवं सीखड़ ब्लॉक के ग्राम सभा हांसीपुर, डोमनपुर, धनैता, खैरा, फुलहां, पचराव, भगीरथपुर, टकटकपुर, जलालपुर गांव के कुल पन्द्रह टीबी पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली एवं विभागीय दवा आदि के साथ साथ उन्हें मोमबत्ती, माचिस, साबून, नमकीन, बिस्कुट आदि उनके गांव जाकर भेंट किया गया। इस आपदा की घड़ी में उपरोक्त महत्वपूर्ण सामग्री पाने के पश्चात मरीजों के बीच प्रसन्नता की एक चमक दिखाई दी‌।
वहीं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर यादव द्वारा बताया गया कि कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल प्रबंधक शंकर रामचंद्रन एवं डॉक्टर जॉर्ज द्वारा ऐसी आपदाओं की घड़ी में विगत कई वर्षों पूर्व से अपनी क्षमता अनुसार क्षेत्र वासियों की मदद में हमेशा पूरी तन्मयता के साथ मानवीय कर्तव्य निभाए जाते रहे हैं।
यादव द्वारा यह भी बताया गया कि मात्र एक दिन पूर्व अस्पताल द्वारा क्षेत्र के पच्चास बाढ़ पीड़ितों को चिन्हित कर दैनिक उपयोगी सामान उन तक पहुंचाने का भी सराहनीय कार्य किया गया है।
उक्त आयोजन के दौरान क्षय विभाग के प्रदीप कुमार, मनभावन, टीबी चैंपियन राकेश यादव के साथ साथ कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के इस्माइल सिंह, मिलन, प्रेम शंकर मौके पर मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!