News

चेयरमैन ने नव चेतना डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर किया उद्घाटन; सेल्फ पढ़ाई एवं अन्य नौकरी के लिए तैयारी कर सकेंगे छात्र

अहरौरा, मीरजापुर। नगर पालिका क्षेत्र के पट्टीखुर्द (गोकुल धाम) के बगल नव चेतना डिजिटल लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्या व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि गुलाब मौर्य ने कहा कि नगर क्षेत्र के युवा छात्र छात्राएं घर नहीं पढ पाते, इसके लिए डिजिटल लाइब्रेरी खुल गया है। उन्होंने कहाकि डिजिटल लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने का अवसर मिलेगा। ओमप्रकाश केशरी नगर पालिका अध्यक्ष ने कहाकि युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रयागराज दिल्ली लखनऊ वाराणसी आदि दूर दराज शहरों में जाते हैं। अब वह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो चुकी है। छात्र-छात्राएं इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
वहीं डायरेक्ट रामकुमार पटेल ने बताया कि नवचेतना डिजिटल लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर में एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, नीट, जी एनसीपिरेंट सहित इस लाइब्रेरी में 24 घंटे स्टडी रूम, फूल एसी रूम, मेजर न्यूज पेपर एवं मैग्जींस के, फ्री हाई स्पीड वाई-फाई, रोटेड एलईडी लाइट एवं चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी सर्विलांस, साइलेंट जॉन (रूम), आरओ वॉटर कुलर, अध्ययन करने के लिए लंबे समय तक समर्पित केबिन सीटें की सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर अजित कुमार जायसवाल (राजू जायसवाल), अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल, कुमार आनंद, मयंक जायसवाल, संजय जायसवाल, सलीम, राजकुमार जायसवाल, हिमांशु केशरी, हिमांशु सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!