0 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सपा नेता ने वितरित की राहत सामग्री
अकोढ़ी, मिर्जापुर।
बाढ़ प्रभावित छानबे ब्लॉक के ग्राम सभा बिरोही और अकोढी गांव में बने बाढ़ चौकी पर जाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच सपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने राहत सामग्री बाटी। तमाम लोगो के पास भोजन बनाने के लिए जगह और अनुकूल परिस्थिति नही होने के कारण उन्होने पहले से तैयार लंच पैकेट वितरित किया। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी श्री मिश्र ने कहाकि बाढ की विभीषिका को रोका तो नही जा सकता, लेकिन चपेट मे आने वाले परिवार के लिए सहयोग और सहायता जरूर किया जा सकता है। उन्होने जनपद के सभी संपन्न एवं संभ्रांत जनो से ऐसे लोगो की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सतीश मिश्रा के साथ पार्टी के जिला सचिव अरशद अली, इंद्र बहादुर यादव, कमल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रेखराज सिंह, अंकित सिंह, चन्द्रबली पासी, राजकुमार यादव, विजय मौर्य, मोहित यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



