News

ब्रह्माकुमारीज की पडरी शाखा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पड़री, मीरजापुर।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पड़री शाखा मे कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग ध्यान ज्ञान एवं गीतों के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाई-बहने मौजूद रहे।
केंद्र संचालिका गुंजा बहन ने कहाकि कृष्ण की लीला हम सभी को सत्य अहिंसा करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने श्री कृष्ण के योगेश्वर स्वरूप का उल्लेख करते हुए बताया कि गीता में दिया गया उनका उपदेश आज भी जीवन को सही दिशा देने वाला है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत किए और अन्य बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया। सभी ने शांति सद्भाव और आत्मिक शक्ति की कामना की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाई बहन एवं महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ ही सभी ने शांति, सद्भाव और आत्मिक शक्ति की कामना की। इस मौके पर बड़ी में स्थानीय भईया बहने एवं, महिलाएँ और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार सत्यनारायण भाई, मोतीलाल भाई, कन्हैया भाई निशा दीदी, कमला दीदी, निर्मला माता, गायत्री माता आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!