मीरजापुर। नगर के घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज़ (जीसीएएमएस) में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
संस्था की निदेशक प्रो डॉ ज़ीशान अमीर ने ध्वजारोहण के पश्चात संदेश दिया कि राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान अपने सामाजिक, आर्थिक एवं मौलिक उत्तरदायित्वों को पूर्ण कर के ही सार्थक होगा। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम संस्था में कई चरणों में आयोजित किया गया।
इसके तहत “एकता में विविधता, सामाजिक उत्थान और बढ़ता भारत” विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 15 अगस्त 2025 को विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित हुए प्राचार्य, शिक्षक गण, बीबीए एवं एमबीए के छात्रों द्वारा देशभक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई।
छात्रों द्वारा भाव विभोर करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा देशभक्ति गीत, कविता पाठ एवं भाषण प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती सरिका श्रीवास्तव, संकाय सदस्य सर्वेश उपाध्याय, श्रीप्रकाश सिंह, अक्षत जैन, साक्षी श्रीवास्तव, सिदरा इरम एवं विक्रम सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



