मीरजापुर।
भरुहना स्थित एक हॉल में रोटरी एवं रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल , रॉबिन हुड आर्मी और केएम बिल्डर्स के सयुंक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 36 लोगो ने रेजिस्ट्रेशन कराया, जिसके सापेक्ष 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजीव कुमार सिंह ने कहाकि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई पुनीत कार्य की नही हैं, क्योंकि हर चीज़ तो हम बना सकते हैं पर रक्त के लिए हमे किसी डोनर की ही आवश्यकता होती हैं।
रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष सरीश सिंह ने कहाकि हमारा क्लब लगातार समय अंतराल पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता है। आज के शिविर में भी रक्तदाता बहुत उत्साहित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र पहनाकर और प्रमाणपत्र दे कर इस पुनीत कार्य की बधाई दी।
कार्यक्रम में रोबिन हुड आर्मी से आशीष अधिकारी, आशुतोष दुबे, अभिषेक साहू, के ऐम बिल्डर्स से रिसभ श्रीवास्तव, उदय गुप्ता, रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल से सत्यम गुप्ता, अभिनव गुप्ता, प्रखर गुप्ता के साथ ब्लड बैंक के पीआरओ राम कुमार गुप्ता, संजय सिंह गहरवार, शिवम जायसवाल, डॉ अमित केशरवानी, प्रवी कसेरा, विवेक राजपूत, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।



