News

बरनवाल समाज की महिलाओं ने समाज के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मीरजापुर।
रविवार, 17 अगस्त को बरनवाल सेवा समिति एवं बरनवाल महिला समिति मीरजापुर के तत्वावधान मे मंडलीय अस्पताल के रक्तदान केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहाकि रक्तदान जैसै कार्यक्रम को हर समाज एवं वर्ग के लोगों को करते रहना चाहिए, जिससे जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़े, तो जिला रक्तदान केंद्र से वह प्राप्त कर सके।
समिति के अध्यक्ष विजय बरनवाल, मंत्री संजय बरनवाल, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल एवं महिला समिति की अध्यक्ष सोनी बरनवाल, मंत्री आराधना बरनवाल एवं कोषाध्यक्ष कविता बरनवाल के नेतृत्व में समाज की महिलाएं एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं दोपहर दो बजे तक 22 युनिट रक्तदान हुआ। अनुमान है कि सायं तक 50 युनिट रक्तदान संपन्न होगा।
समिति के संरक्षक ई० विवेक बरनवाल ने इस पुनीत कार्य के लिए समाज के सभी लोगों को धन्यवाद दिया एवं रक्तदान केंद्र के प्रभारी रामकुमार गुप्ता एवं रक्तदान केंद्र के सदस्यों के द्वारा जिस तरह रक्तदान को स्वच्छता पूर्ण व्यवस्थित किया हैं उसके लिए सराहना की। शिविर में बरनवाल समाज के रमन, रत्नेश, कविता, दिपा, आकाश, रत्ना आदी लोगों ने हिस्सा लिया।
समाज के अध्यक्ष विजय बरनवाल ने बरनवाल महिला समिति की संरक्षिका उमा बरनवाल एवं सतीष बरनवाल को रक्तदान शिविर में विशेष योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!