News

मीरजापुर की आद्रिका कैरम मे खेलेगी नेशनल

मीरजापुर। नगर के सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेन्टर मे आठवी की छात्रा आद्रीका अग्रहरि पुत्री रमेश अग्रहरि निवासी चेतगंज ने वाराणसी के स्मिथ मेमोरियल कालेज में आयोजित जोन कंपटीशन में कैरम प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर मिर्जापुर का नाम रोशन किया है। इसी के साथ ही आद्रिका नेशनल लेबल मे कैरम प्रतियोगिता मे हिस्सा लेगी। आद्रिका ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, कालाजार प्रिसिंपल सहित सुरेन्द्र और शुभम सर को दिया है। उसके इस सफलता पर लोगो ने बधाई दी है।
बधाई देने वालों में अशोक अग्रहरि, डाली अग्रहरि, महावीर अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, रवि अग्रहरि, इदू अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरी, कौशल अग्रहरि, बृजेश अग्रहरी आदि लोगों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!