News

4 दिन मे भारत और नेपाल के 10 हजार केन्द्रों पर डेढ लाख यूनिट रक्तदान से गिनीज बुक मे शामिल होगा ब्रह्माकुमारीज

0 आज और कल मीरजापुर मे विशाल रक्तदान महाशिविर, दो सौ यूनिट होगा रक्तदान
0 राजयोगिनी दीदी प्रकाशमणि के 18 वी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय रक्तदान-महादान शिविर विश्व बंधुत्व दिवस के रूप मे मनेगा
विमलेश अग्रहरि
मीरजापुर।
ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू सहित पूरे भारत एवं नेपाल के कुल दस हजार से अधिक केन्द्रों पर चार दिन 22, 23, 24 और 25 अगस्त को वैश्विक स्तर पर विश्व एकता और बंधुत्व के लिए एक लाख यूनिट रक्तदान किये जाएंगे। खास बात यह कि राजयोगिनी दीदी प्रकाशमणि के 18 वी पुण्यतिथि 25 अगस्त के उपलक्ष्य मे होने वाला यह राष्ट्रीय रक्तदान महादान शिविर विश्व बंधुत्व दिवस के रूप मे मनाया जाएगा, जो गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मे भी शामिल होने जा रहा है। इसी क्रम मे ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर के प्रभु उपहार भवन में 23 एवं 24 अगस्त 2025 को विशाल रक्तदान महाशिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोनो दिन सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 तक रक्तदान संपन्न होगा।
सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने बताया कि यह महाशिविर न केवल मिर्जापुर में, बल्कि पूरे भारतवर्ष एवं नेपाल के विभिन्न सेवा केंद्रों पर 22 से 25 अगस्त 2025 तक आयोजित हो रहा है। इस अभियान में एक लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, इस अवसर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा, जिसके अंतर्गत डेढ़ लाख यूनिट तक रक्तदान का संकल्प लिया गया है।
पुण्य अभियान का आयोजन ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर किया जा रहा है। बिन्दू दीदी ने बताया कि दादी जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ रहा है। उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन को मानवता की सेवा, आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार एवं निस्वार्थ कार्यों में समर्पित किया।
प्रेस वार्ता में यह भी बताया कि रक्तदान जैसे महादान में विभिन्न सामाजिक संगठन एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक, डिग्री कॉलेज महाविद्यालय बीएचयू कैंपस के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम न केवल जीवन बचाने का अभियान है, बल्कि यह सेवा, त्याग और मानवीय मूल्यों को पुनः जागृत करने का प्रयास भी है।
ब्रह्माकुमारीज ने नगरवासियों से विशेष निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस महाशिविर में भाग लेकर रक्तदान करें तथा दूसरों को जीवनदान देने का यह पावन कार्य संपन्न करें।
मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी/दैवीय बहन बीके बिंदु दीदी ने कहा है कि रक्तदान महादान है– आइए मिलकर मानवता को नई शक्ति दें।

रक्तदान महाशिविर हेतु किया जन-जागरण रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम
मीरजापुर।
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर के तत्वावधान में 23 एवं 24 अगस्त 2025 को प्रभु उपहार भवन शुक्लाहा में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान महाशिविर के उपलक्ष्य में पूरे शहर में एक भव्य जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया।
रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला होमगार्ड कमांडेंट विंध्यवासिनी पाठक, ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी तथा जिला ब्लड बैंक के पीआरओ राम कुमार ने रवाना किया। सभी अतिथिगण स्वयं भी रैली में शामिल होकर उत्साहपूर्वक लोगों को प्रेरित करते रहे।
रैली शुक्लाहा से प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड, संगमोहाल, रतनगंज, डनकीनगंज, गिरधर चौराहा, महुवरीया तथा तहसील चौराहा होते हुए प्रभु उपहार भवन पर सम्पन्न हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी, श्री साईं परिवार सेवा संगठन सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर अतिथियों ने संदेश दिया कि “रक्तदान महादान है। रक्तदान के द्वारा हम किसी को नया जीवन दे सकते हैं। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा और पुण्य का कार्य है।”
रैली के उपरांत बीएचयू दक्षिणी परिसर बरकछा में विद्यार्थियों हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लेते हुए रक्तदान और चरित्र निर्माण का संकल्प लिया। बीके बिंदु दीदी ने जीवन में चरित्र और मेडिटेशन की आवश्यकता बताते हुए कहाकि “तनावमुक्त और मूल्यनिष्ठ जीवन ही सच्ची सफलता है।” कार्यक्रम में बीएचयू से प्रो. बी.के. सिंह (प्रभारी निरीक्षक), बीके राजकन्या, बीके महिमा दीदी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीके वीरेंद्र सिंह मरकाम सहित अनेक प्रोफेसर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला बार एसोसिएशन, कचहरी परिसर में भी रक्तदान एवं तनावमुक्त जीवन पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बिन्दू दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज का उद्देश्य है –
“कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी से जीवन न गंवाए। हर नागरिक स्वस्थ, नशामुक्त, मूल्यनिष्ठ और ईश्वरीय शक्तियों से संपन्न बने।”
सभी नगरवासियों से विशेष निवेदन है कि 23 एवं 24 अगस्त 2025 को प्रभु उपहार भवन, शुक्लाहा, मिर्जापुर में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान महाशिविर में अवश्य पधारें और इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएँ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!