News

श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने वृंदावन-गोकुल सा रचा माहौल, भक्ति में झूमे दर्शक

मीरजापुर। रविवार को देर रात संस्कार भारती मीरजापुर इकाई द्वारा आयोजित “श्री कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता” का आयोजन रेहड़ा चुंगी स्थित विंध्य रेजिडेंसी होटल में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य सनातन धर्म, श्री कृष्ण के स्वरूप और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। आयोजन में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने श्री कृष्ण के स्वरूप को सज्जा और गीत तथा नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया। आयोजन के अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता तीन मुख्य भागों में बांटा गया था जिसमें सुबह प्रथम भाग लल्ला वर्ग के मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, द्वितीय भाग दोपहर में कान्हा वर्ग जिसके मुख्य अतिथि राजेश भाई पटेल, तृतीय भाग सायं को कन्हैया वर्ग जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग रहे।
कार्यक्रम में कुल 280 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक की भूमिका में विशाल कृष्ण महराज, रागिनी चंद्रा, डॉ दीपशिखा श्रीवास्तव, वैष्णवी सिंह, रेखा गौंड, आनंद देवा, सुशील पाण्डेय आदि लोग प्रतियोगियों प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चयन किया।
श्री कृष्ण रूप सजा प्रतियोगिता 2025 मे लाला वर्ग – प्रथम अद्वित केसरी डेफोडिल्स, द्वितीय नित्या कसेरा डेफोडिल्स, तृतीय श्रीशा वर्मा डेफोडिल्स रही।
कान्हा वर्ग मे प्रथम – राजश्री मोदनवाल ज्ञानंदा, द्वितीय आरजू विंध्य ऑक्सफोर्ड, तृतीय मांडवी रेनबो पब्लिक स्कूल रही।
कन्हैया वर्ग मे प्रथम रहनुमा शाह विंध्य ऑक्सफोर्ड, द्वितीय आशीष श्री राम जयसवाल उ . मा. विद्यालय, तृतीय रुद्राक्ष द्विवेदी डेफोडिल्स रहे।
राधा कृष्ण कनिष्ठ वर्ग मे प्रथम शगुन शुक्ला, रहनुमा शाह विंध्य ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, द्वितीय नंदिनी वर्मा, साक्षी यादव विंध्य विद्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, तृतीय वेदिका मिश्रा, वेदांशी मिश्रा रेनबो पब्लिक स्कूल रही। राधा कृष्ण वरिष्ठ वर्ग मे प्रथम शिक्षिता भट्ट, उन्नति भट्ट विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज, द्वितीय प्रियांशी मौर्य, यशी मौर्य विंध्यऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, तृतीय अथर्वराज सिंह, दिव्यांशी कसेरा डेफोडिल्स रही।
गोविंद मिश्रित वर्ग समूह मे प्रथम प्रियांशी मौर्य, यशी मौर्य, अरुणिमा शुक्ला, रहनुमा शाह, साक्षी मिश्रा विंध्य ऑक्सफोर्ड रही। द्वितीय अनूप ,अनीश, प्रबल, आशीष श्री राम जायसवाल उ. मा. विद्यालय, तृतीय शमशेर, प्रतीक, अंशु, आयुष , साहिल, अनुराग रहें।
इस दौरान कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष पद्म श्री उर्मिला श्रीवास्तव, महामंत्री संदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शिवराम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अश्वनी पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी रामलाल साहनी, सह महामंत्री सोमेश्वरपति त्रिपाठी, राकेश कुमार वर्मा, रामधनी पाल, राम प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर, जिला प्रचारक रजत, सह नगर कार्यवाह शैलेश जायसवाल, साहित्यकार विजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अग्रहरि, अगस्त्य द्विवेदी, ज्वाला प्रसाद, प्रवीण आर्य, सूरज कुमार उपाध्याय, ओम प्रकाश मौर्य (नीलू), शिवबली राजपूत, विशेष उपस्थिति डॉ गणेश प्रसाद अवस्थी, रोहित गुरु त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, एस के द्विवेदी, दिलीप तिवारी, आशीष सिंह जायसवाल, ओम प्रकाश मिश्र, प्रदीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!