News

ब्रह्माकुमारीज के महादान मे जीवन बचाने मिर्जापुर में अभूतपूर्व रिकॉर्ड रक्तदान; दो दिनो मे हुआ 155 यूनिट रक्तदान

0 अब तक 50,000 यूनिट रक्तदान, 25 अगस्त तक 1 लाख यूनिट से अधिक रक्तदान से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल होगा ब्रह्माकुमारीज
मीरजापुर।
ब्रह्माकुमारीज के प्रभु उपहार भवन मिर्जापुर में आयोजित दो दिवसीय विशाल रक्तदान महाशिविर का रविवार को भव्य समापन हुआ। 23 एवं 24 अगस्त 2025 को आयोजित इस पुण्य शिविर में नगरवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए कुल 155 यूनिट रक्तदान किया, जो मिर्जापुर में अब तक का रिकॉर्ड रक्तदान है।
ब्रह्माकुमारीज द्वारा पूरे भारतवर्ष में 22 और 23 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज अब तक 50,000 यूनिट रक्तदान हो चुका है और 25 अगस्त तक 1,00,000 यूनिट से अधिक रक्तदान कराकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। यह मानवता की सेवा के लिए एक अभूतपूर्व कदम है।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) सोहनलाल श्रीमाली, जॉइंट कमिश्नर उद्योग वीरेंद्र कुमार ने स्वयं भी रक्तदान किया। वरिष्ठ समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, प्रिंसिपल श्रीमती स्नेहलता द्विवेदी, सेवा केंद्र प्रमुख बीके बिंदु दीदी एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. अक्षय बत्रा एवं उत्तर प्रदेश वैश्यसम्मेलन के प्रदेश मंत्री रवि शंकर साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। महिलाओं का उमंग-उत्साह विशेष रूप से सराहनीय रहा। अनेक सामाजिक संस्थाओं – विंध्य फाउंडेशन, रॉबिन हुड आर्मी, श्री साईं परिवार सेवा संगठन एवं इनरव्हील क्लब ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह किया।
इस महाशिविर में सैकड़ों नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और सभी ने हर्षोल्लास के साथ रक्तदान किया सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और नाश्ता फ्रूट जूस भी दिया गया। रक्तदाताओं ने अनुभव साझा करते हुए कहाकि रक्तदान केवल किसी का जीवन बचाने का ही कार्य नहीं बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी जी ने कहा “रक्तदान एक महान पुण्य कार्य है। यह निःस्वार्थ सेवा मानवता की सच्ची उपासना है। हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों के जीवन को बचाने का सौभाग्य प्राप्त करना चाहिए।” इस प्रकार यह दो दिवसीय शिविर दिव्य वातावरण, उमंग-उत्साह और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!