मीरजापुर।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), प्रभारी अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय (पं0), अजय कुमार सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक- 22/08/2025 के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में बी0एल0ओ0 ऐप प्रयोग किये जाने पर प्रोत्साहन धनराशि के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त हुए हैं।
आयोग के पत्र दिनांक-11/07/2025 द्वारा ई-बी0एल0ओ0 मोबाइल ऐप के संचालन हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं। ई-बी0एल0ओ0 ऐप के संचालन के सम्बन्ध में ऐसे बी0एल0ओ0 जो ई-बी0एल0ओ0 मोबाइल ऐप से मतदाताओं की इन्ट्री करेंगे उनको सामान्य मानदेय के साथ-साथ मतदाता इन्ट्री हेतु रू0 200/- का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जायेगा। साथ ही जनपद के अन्तर्गत ई०-बी0एल0ओ0 मोबाइल ऐप सर्वाधिक प्रयोग करने वाले 08 बी0एल0ओ0 को प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी परन्तु वह बी0एल0ओ0 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इन्ट्री ई-बी0एल0ओ0 मोबाइल ऐप से करेंगे। जनपद में ऐसे सर्वोच्च 08 बी0एल0ओ0 को अधिकतम मतदाता इन्ट्री हेतु ई-बी0एल0ओ0 मोबाइल ऐप का प्रयोग करने पर निम्नानुसार प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जायेगी यथा- प्रथम रूपए 10000/-, द्वितीय रुपए 8000/-, तृतीय रुपए 6000/- एवं सात्वना प्रोत्साहन धनराशि (05 बी0एल0ओ0 को) रुपए 3000/- प्रदान किया जाएगा।
उक्त के क्रम में समस्त उप जिलाधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक नामावाली वृहद पुनरीक्षण 2025 को निर्देशित किया जाता है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में बी0एल0ओ0 ऐप का प्रयोग किए जाने पर प्रोत्साहन धनराशि के संबंध में अपने स्तर से समस्त बी0एल0ओ0 को अवगत कराते हुए आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।



