मीरजापुर के सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयो मे शिक्षक व शिक्षार्थी लेंगे पंच संकल्प
0 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक सितंबर को पूरे देश मे कर रहा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन
0 बीएसए से मिलकर जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने की सहयोग की अपील
मीरजापुर।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर पूरे भारत के पाच लाख से अधिक विदयालयो मे एक सितंबर को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस क्रम मे मीरजापुर के सभी परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयो मे शिक्षक व शिक्षार्थी पंच संकल्प लेंगे। गुरूवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी एवं जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल ने बीएसए अनिल कुमार वर्मा को पत्रक सौंपकर सहयोग की अपील की।
जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय मे आयोजित हो, इसके लिए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक विन्ध्याचल मंडल की ओर से इस संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये है। कार्यक्रम की सफलता के लिए राकेश कुमार मौर्य को जिला संयोजक एवं अनिल प्रकाश द्विवेदी व श्रीमती गीता सिंह को सह जिला संयोजक बनाया गया है, जो सभी बलाको मे अध्यक्ष एवं महामंत्री गण से संपर्क कर कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे।
पंच संकल्प के तहत विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक संकल्प लेंगे कि – हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित तथा प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे। हम विद्यालय के सम्पदा-संसाधन तथा समय को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेक-पूर्वक उपयोग करेंगे। हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएँगे, जहाँ कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी समभाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं; अपितु चरित्र-निर्माण, आत्मविकास और समाज-सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे। हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं; अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।
हम यह दृढ संकल्प लेते हैं कि –
“हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र-निर्माण का आधार है। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी विमलेश कुमार अग्रहरि ने दी है।



