आभा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित मधुरिमा तिवारी को किया गया सम्मानित
मीरजापुर।
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती लालडिग्गी की प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती मधुरिमा तिवारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर आभा फाउंडेशन की ओर से अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेटकर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गयी।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयनित होने पर अमित श्रीनेत प्रबंधक/सचिव आभा फाउंडेशन ने विद्यालय जाकर माँ की चुनरी और चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कहाकि राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करना केवल एक सम्मान ही नहीं है, बल्कि यह आपके निरंतर प्रयास, ज्ञान के प्रति आपके जुनून का परिणाम है। यह सम्मान पूरे जनपद का सम्मान होगा, जिससे हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इस दौरान मनोज पांडे, सुनील सिंह, हरिहर प्रताप सिंह, सुरेश गुप्ता, हेमन्त सिंह, पवन मालवीय आदि रहे।



