एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे 70 मरीजो का किया उपचार
चुनार, मीरजापुर।
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक चुनार द्वारा एपेक्स ट्रस्टी एवं वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डॉ एस के सिंह के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत भौरही मिर्जापुर मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बीएमडी हड्डी की जांच, बीपी, वज़न, शुगर, दांतों एवं आखों की जाँच कर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा सिंह, जनरल मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. अंकुश प्रकाश, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ अंकित ओझा, फिजिओ रिहैब डॉ अरुण ने बुजुर्गों, पुरुष, महिलाओं एवं बच्चो को उचित परामर्श देते हुए आयुर्वेद, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षण संस्थानों के सहयोग से किया गया।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 70 मरीजों हुए लाभान्वित एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से न केवल स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है बल्कि छात्रों को भी व्यावहारिक अनुभव और जनसेवा का अवसर मिलता है। शिविर का संयोजन ऐपेक्स के प्रबंधक नवीन सिंह एवं संचालन पीआरओ देवेन्द्र, ऑपटोमेट्रिस्ट करन, नर्सिंग ओमप्रिया, इंद्रावती, पूजा सोनी के सहयोग से किया गया।
इनसेट मे …
उन्नत भारत अभियान के तहत समसपुर एवं बड़ागांव में बैठक कर बुनियादी सुविधाओ पर की चर्चा
मीरजापुर।
एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी चुनार द्वारा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम समसपुर एवं बड़ागांव में 26 अगस्त 2025 को बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा ग्रामीणों हेतु निःशुल्क वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बैठक में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील मिस्त्री, ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह तथा अभियान संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर रविकांत पांडे, सुल्तान अली और प्रियांशु जायसवाल ने ग्राम प्रतिनिधियों से संवाद कर विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। जहां प्रमुख समस्याओं जैसे—स्वच्छ पेयजल की कमी, सिंचाई साधनों का अभाव एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय की आवश्यकता पर विशेष चर्चा हुई। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई और निकट भविष्य में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एस के सिंह ने प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि आगे भी समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीण विकास को गति दी जाएगी।



