सीएम युवा उद्यमी, ओडीओपी एवं मुख्यमंत्री माटी कला योजना की लंबित ऋण आवेदन 15 दिन मे करे निस्तारित: जिलाधिकारी
0 जिले की सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक कर डीएम ने प्रगति की ली जानकारी
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहाकि ऋण हेतु आवेदन करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहाकि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजनान्तर्गत लम्बित आवेदन पत्रो को यथाशीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
प्रबंधक लीड बैंक ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 22 बैंकों की कुल 206 शाखाओं में से 137 ग्रामीण क्षेत्र, 22 अर्द्धशहरी क्षेत्र एवं 47 शहरी क्षेत्र में है। वाणिज्यिक बैंकों की 131 शाखाएं, ग्रामीण बैंक की 56 शाखाएं, जिला सहकारी बैंक की 16 एवं यूपीएसजीवी की 03 शाखाएं है। जून 2025 तक कुल जमा रू0 13216.64 करोड़, कुल ऋण रू0 6240.63 करोड एवं समस्त बैंकों का औसत ऋण जमा अनुपात 47.22 प्रशित है। व्यावसायिक बैंकों का औसत ऋण जमा अनुपात 37.44 प्रतिशत है। जनपद के ज्यादातर बैंकों जैसे कैनरा बैंक, सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, इण्डियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, जिला सहकारी बैंक, आर्यावर्त बैंक, कोटेक महिन्द्रा, एवं भारतीय स्टेट बैंक का ऋण जमा अनुपात राज्य औसत 60 प्रतिशत से कम होने पर जिलाधिकारी ने प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रान्तर्गत जनपद का कुल ऋण 63.32 प्रतिशत है। कृषि ऋण 30.40 प्रतिशत है तथा एमएसई, वीकर सेक्सन ऋणों का प्रतिशत क्रमशः 29.63 प्रतिशत तथा 21.89 प्रतिशत है। जनपद का कुल एनपीए 8.23 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड/फसली ऋण वितरण प्रगति के बारे में निर्देशित किया कि लम्बित आवेदन पत्रो दो दिवस में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन बैंक के आवेदन पत्र लम्बित, स्टेट बैंक आफ इंडिया के 09 आवेदन पत्र, बैंक आफ बड़ौदा के 06 आवेदन पत्र लम्बित हैं, जिलाधिकारी ने बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहाकि अपने शाखाओं से वार्ता कर सभी लम्बित आवेदनो को नियमानुसार निस्तारण कराएं। ओडीओपी योजना में बताया गया कि इंडियन बैंक के 12 आवेदन पत्र, बैंक आफ बड़ौदा के 08 आवेदन, पंजाब एण्ड सिंध बैंक 4 आवेदन पत्र लम्बित होने पर निर्देशित आवेदन पत्रों की जांच करते हुए यथाशीघ्र निस्तारण करें। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में निर्देशित करते हुए कहाकि सभी बैंकर्स 15 दिवस के लम्बित आवेदन पत्रों को नियमानुसार शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना में लम्बित आवेदन पत्रो को 15 दिवस के अन्दर के निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह कम से कम तीन आवेदनों को सभी बैंकर्स स्वीकृत करें। बैठक में जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, आर0बी0आई0 के प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, प्रबंधक लीड बैंक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



