News

दिसंबर 2025 तक आयुष चिकित्सालय लोहदी का निर्मण कार्य पूर्ण कराते हुए हस्तांतरण की करे कार्यवाही: जिलाधिकारी

0 जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति व जिला आयुष समिति की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला आयुष समिति की बैठक आहूत की गई। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में ओ0पी0डी0/आई0पी0डी0 उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करे निरीक्षण के दौरान यदि कोई चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर निवास करते हुए नही पाया जाता है उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में मरीजो हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए। दवाओं की उपलब्धता के बारे में बताया कि पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं हैं। ओ0पी0डी0 की समीक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य लालगंज में ओ0पी0डी0 कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे स्वंय जाकर निरीक्षण करे और ओ0पी0डी0 कम होने क्या कारण है आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मानक के अनुसार सभी दवाईयां उपलब्ध होनी चाहिए, यदि दवाएं खत्म होने से पूर्व ही दवांओं की डिमांड भेजते हुए मगवाया जाना सुनिश्चित करें। एम्बुलेंस 102, 108 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एम्बुलेंस मरीजो के द्वारा फोन करने पर वहां पहुंचने की समयावधि को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजो की सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा स्ट्रेचर व व्हील चेयर की व्यवस्था रखें।
तत्पश्चात जिला आयुष समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद मीरजापुर में निर्माणाधीन 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय लोहदी खुर्द की समीक्षा में कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा अवगत कराया गया, कि माह दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण कराते हुए हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 व क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करें। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद मीरजापुर में निर्माणाधीन 10 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में से 4 चिकित्सालयों राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भरपुरा, उकदंत विरोहिया, सागर सेमर एवं बिरौरा में अप्रोच रोड हेतु इस्टीमेट कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा प्रेषित कर दिया गया है। नवनिर्मित 10 चिकित्सालयों का उपयोगिता प्रमाण पत्र निदेशक आयुर्वेद सेवाएं लखनऊ उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया जा चुका है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी श्रीकांत रजक सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!