मीरजापुर। मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2025 से 31.08.2025 तक तीन दिवसीय वृहद खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जनपद मीरजापुर में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल और फिटनेस से जुड़ी कई गतिविधयां आयोजित की जाएगी ताकि लोगो का खेल प्रति भागीदारी का बढ़ाया जा सकें। इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में लाइव प्रसारण के माध्यम से फिट इंडिया शपथ ग्र्रहण कराया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर के तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद जी जन्म दिवस 29 अगस्त 2025 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों के आयोजन के अन्तर्गत जनपद मीरजापुर जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त 2025 को कार्यक्रम का उद्घाटन/शुभारम्भ विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में बताया कि दिनांक 29 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे कबड्डी जूनियर बालकों का, दिनांक 29 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10ः30 से 14 वर्षीय बालक हाकी प्रतियोगिता आयोजन स्पोर्ट स्टेडियम भिस्पुरी में आयोजन किया गया हैं। दिनांक 30 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से जूनियर बालक/बालिका पावर लिफटिंग प्रतियोगिता का आयोजन स्पोट स्टेडियम भिस्पुरी मीरजापुर तथा दिनांक 31 अगस्त 2025 को सांय 07 बजे से स्पोर्ट स्टेडियम भिस्पुरी से ओपेन पुरूष/महिला जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया हैं। उपरोक्त कार्यक्रमों का 29 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 09ः30 बजे मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तर पर खेल दिवस सम्बंधी कार्यक्रमो का शुभारम्भ किया जाएगा। तत्पश्चात स्थानीय खिलाउि़यों की उपस्थिति में फिट इंडिया शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसका सजीव प्रसारण उपस्थित लोगो को दिखाया जाएगा।
मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर स्टेडियम भिस्पुरी में होंगे तीन दिवसीय वृहद खेल प्रतियोगिता के आयोजन
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





