News

पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव के अंतिम दिन धूमधाम से हुआ प्रतिमा विसर्जन

अहरौरा, मीरजापुर। क्षेत्र में मदापुर गांव में स्थापित गणेश पूजनोत्सव का पांचवे दिन सोमवार को समापन कर हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया।
क्षेत्र के मदापुर गांव में विश्वभूषण त्रिपाठी द्वारा गणेश चतुर्थी को गणपति बप्पा की स्थापना कर विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन और सुंदर कांड का अयोजन किया गया।
इसके बाद प्रतिमा के विसर्जन के पहले हवन पूजन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पंडित चंद्र मौली त्रिपाठी व पंडित नीलांशु महाराज के द्वारा कराया गया।
तत्पश्चात स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन मदापुर गड़ई नदी में किया गया।
विसर्जन के लिए सैकड़ो की संख्या में महिलाए, पुरुष, बच्चे झूमते गाते गड़ई नदी के किनारे पहुंचे जहां विसर्जन हुआ।
इस दौरान हौसला प्रसाद त्रिपाठी, शीतला प्रसाद त्रिपाठी, माता प्रसाद, अरुण कुमार, हीरामणि, परब्रह्म, विवेकानंद, आकाश, कृष्ण, कुणाल, भानु, डम डम, संगम, हनु, श्रद्धा, छोटी, पीहू, सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!