मीरजापुर।
पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना के अनूठे संगम के साथ सोमवार को रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर एलीट ने गीता स्वामी आश्रम दास महावीर, नटवा में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम केवल एक वृक्षारोपण अभियान नहीं, बल्कि धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और भविष्य के लिए एक हरी-भरी विरासत तैयार करने का एक सशक्त संकल्प था।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने गीता स्वामी आश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया और मंदिर के सौंदर्यीकरण में सहयोग दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रो. रुचि अग्रवाल ने कहा कि “यह पहल हमें प्रकृति से जोड़ने और हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करती है। एक पेड़ लगाकर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि अपने जीवन को भी सार्थक बना रहे हैं।”
कार्यक्रम की शुरुआत गीता स्वामी ट्रस्ट के पूज्य श्री कमलेशनंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में हुई, जिन्होंने शाम 4 से 5 बजे तक उपस्थित श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। उनकी आध्यात्मिक उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
इस कार्यक्रम के चेयरमैन रो. हरिनारायण सिंह और संयोजक रो. अनुराग त्रिपाठी तथा रो. उमा त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सभी रोटेरियन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सचिव रो. वीणा खंडेलवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
वृक्षारोपण के बाद, सभी रोटेरियन और श्रद्धालुओं ने मिलकर विश्व कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ और संकीर्तन में भाग लिया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर एलीट की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा बन गई है। इस कार्यक्रम में सभासद विनोद मौर्या, असिस्टेंट गवर्नर रोo विष्णु खंडेलवाल, विक्रम जैन, चित्रसेन मिश्रा, आनंद गुप्ता, संजय केसरी, महेश केसरवानी, संजय कटारे, गौरव वर्मा, शरद श्रीवास्तव, आशीष खंडेलवाल, अनूप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रत्यूष गुप्ता, गौरव वर्मा, अर्पिता सिंह, निधि सिंह, श्वेता केसरवानी, सुमन कटारे, शालू वर्मा, माया गुप्ता, अर्चना खंडेलवाल, नीतू श्रीवास्तव, ङिम्पल गुप्ता मौजूद रहे।



