News

मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियो संग की अपराध गोष्ठी

मीरजापुर।
सोमवार, 01 सितम्बर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस अधिकारीगण के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान ”ऑपरेशन क्लीन” के तहत थानों पर लम्बित माल, लावारिस वाहनों का सम्बंधित रजिस्टरों में अध्यावधिक करने व अभियान के तहत अधिक से अधिक मालों का नियमानुसार विधिक निस्तारण,जघन्य अपराधों से सम्बन्धित अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही व विवेचना के दौरान एसआईडी का निर्माण करना एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों, अवैध/अपमिश्रित शराब व नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों तथा गो-तश्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया व खनन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही तथा हिस्ट्रीशीटर/गैंगेस्टर एक्ट में 14 (1) की कार्यवाही, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही व टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी, एंटी रोमियों टीम व शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो/मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित साइबर अपराधों के बारें में जन जागरूकता के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु तथा न्यायालय में चार्जशीट, एफआर का दाखिला, मालों का निस्तारण तथा मुकदमों खासकर महिला सम्बन्धित अपराध के मुकदमों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म जैसे मुकदमों की विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद मीरजापुर में समस्त थानों पर साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जनजागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक करें। इस दौरान उन्होने कहा कि थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ सद् व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण निष्पक्षता से करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र महत्वपूर्ण/सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजरों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत् रूप से फुट पेट्रोंलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं/वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।
ईनामिया अपराधियों पर नकेल लगाने हेतु समुचित विधिक कार्यवाही निगरानी व चेकिंग, पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, गुमशुदा व्यक्तियों, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग करने, चरित्र सत्यापन पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, ITSSO पोर्टल, सीएम डेस बोर्ड, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किये जाने के संबंध में, न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत् प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने के संबंध में पुराने अभियोगों के तत्काल निस्तारण के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। अपराध गोष्ठी की समीक्षा के दौरान निरीक्षक सदानन्द सिंह, प्रभारी निरीक्षक को0 देहात मीरजापुर का कार्य सराहनीय पाया जाने पर “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व शाखा प्रभारीगण, आबकारी अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!