News

मीरजापुर में जल्द पत्रकार भवन के लिए होगा शिलान्यास: अशोक सिंह मुन्ना

0 क्षेत्रीय पत्रकारों को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ: जिलाध्यक्ष उपजा मिथिलेश अग्रहरि
मीरजापुर।

जिला पंचायत सभागार में बुद्धवार, 3 सितम्बर को यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा एवं विन्ध्य प्रेस क्लब के संयुक तत्वावधान में मिर्जापुर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजा के संयोजक अशोक कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि जनपद में पत्रकारो द्वारा लंबे समय से पत्रकार भवन की मांग शासन प्रशासन से चली आ रही है, वह मांग अब जल्द ही पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मीरजापुर में पत्रकार भवन के लिए शिलान्यास होने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरी ने कहाकि शासन को चाहिए कि जिस प्रकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ शासन द्वारा दिया जा रहा है, उसी तर्ज पर समस्त क्षेत्रीय पत्रकारों को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही पत्रकार जिस भी चैनल या अखबार से जुड़े हुए हैं, उनके संस्थान को भी चाहिए कि पत्रकारों के हितों को देखते हुए उनका सहयोग करें।
बैठक में विन्ध्य प्रेस क्लब के अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल ने कहाकि जनपद समेत ग्रामीण क्षेत्रो के पत्रकारों का खबर लिखने के दौरान संबंधित लोगों द्वारा उत्पीड़न की बातें सामने आती रहती हैं। इसके लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति पत्रकारों का उत्पीड़न न कर सके।
इस मौके पर संस्थापक अशोक सिंह मुन्ना, बालाजी, अभय त्रिपाठी, देवब्रत, अरविन्द कुमार, राहुल तिवारी, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, बृजमोहन पाण्डेय, अम्बुज द्विवेदी, भानू प्रताप सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!